|
|
व्यवस्था तत्काल सुधारने के दिये निर्देश, अधिकारी से लेकर वॉलमेन तक रहे उपस्थित नीमच। नीमच शहर की जल व्यवस्था के प्रमुख स्रोत जाजू सागर बांध स्थित प्लांट व हिंगोरिया फिल्टर प्लांट पर स्थापित पंप मे तकनीकी खराबी होने के कारण नीमच शहर में पेयजल व्यवस्था को सुचारू बनाए रखने में आ रही परेशानी को लेकर नगर पालिका अध्यक्ष श्रीमती स्वाति गौरव चोपड़ा एवं मुख्य नगरपालिका अधिकारी श्रीमती दुर्गा बामनिया ने गुरुवार 23 अप्रैल को नगर पालिका कार्यालय स्थित नपाध्यक्ष कक्ष में जलकल के अधिकारियों, कंपनी के प्रतिनिधियों व शहर में पेयजल व्यवस्था संचालन करने वाले समस्त वॉलमेनों की बैठक आहुत कर पेयजल व्यवस्था को सुचारू बनाने में आ रही दिक्कतों व दिक्कतों के समाधान को लेकर चर्चा की एवं पेयजल व्यवस्था को सुचारू बनाने के लिए सभी आवश्यक उपाय करने के निर्देश दिए। बैठक में नपाध्यक्ष श्रीमती चोपड़ा ने कहा कि शहर के नागरिकों को शुद्ध व समय पर पेयजल उपलब्ध कराना हमारी जवाबदारी है और हमें जल व्यवस्था सुचारू बनाने के लिए चाहे जो करना पड़े वह करें किंतु जल व्यवस्था को बिगड़ने न दे। इस दौरान सीएमओ श्रीमती बामनिया ने पेयजल व्यवस्था में लगे उपस्थित कर्मचारियों से कहा कि यह हमारे लिए परीक्षा की घड़ी है कि हम ग्रीष्म ऋतु में भी नागरिकों को पर्याप्त पेयजल उपलब्ध कराये और इसके लिए हमें ड्यूटी के अतिरिक्त भी समय देना पड़े तो देना पड़ेगा। बैठक में नपाध्यक्ष श्रीमती चोपड़ा ने खराब पंप को शीघ्र दुरुस्त करवाने एवं अतिरिक्त पंप की व्यवस्था करने के निर्देश दिए। सीएमओ श्रीमती बामनिया ने बताया कि जाजू सागर बांध स्थित प्लांट पर खराब हुए पंप की दुरुस्ती का कार्य चल रहा है तथा एक और अतिरिक्त पंप के लिए कार्यवाही प्रचलित है। श्रीमती बामनिया ने कंपनी व नपा कर्मचारियों को पाइपलाइन लीकेज की सूचना मिलते ही तत्काल लीकेज सुधारने, समय से पेयजल टंकिया भरने तथा समय से जल वितरण करने ओर पेयजल वितरण में किसी भी प्रकार की लापरवाही न बरतने के निर्देश दिए। बैठक में जलकल प्रभारी उप यंत्री श्रीमती अनु सोलंकी, श्री सुरेश पवार, पेयजल वितरण कंपनी के श्री आकाश, नपा के श्री नाथूलाल नागर तथा अन्य कर्मचारी व वॉलमेन उपस्थित थे। |