|
|
सुखलाल पाटीदार कचहरी वाले का निधन, पंचतत्व में विलीन हुए चीताखेड़ा । समीपस्थ ग्राम बमोरा में पाटीदार समाज के स्वर्गीय ओंकार लाल पाटीदार के बड़े भाई, गोपाल, बालकिशन, डॉ.मूरारीलाल के बड़े पापा एवं अनील, राजेश,विजेश के बड़े दादाजी एवं दिनेश,गणपत, बनवारी लाल के पूज्य पिताजी सुखलाल पाटीदार की 95 वर्ष की आयु में रविवार को निधन हो गया। जिनकी अंतिम शवयात्रा निवास स्थान बमोरा कचहरी से निकाली गई। अंतिम शवयात्रा में बड़ी संख्या में समाजजन व रिस्तेदारो सहित अन्य लोग शामिल हुए। मुक्तिधाम पर अंतिम संस्कार किया गया जहां परिजनों ने मुखाग्नि दी। उपस्थित लोगों ने शौक संवेदना व्यक्त कर दिवंगत आत्मा को अश्रुपूरित श्रद्धांजलि अर्पित की। लायंस क्लब द्वारा बमोरा निवासी सुखलाल पाटीदार 95 वर्ष के निधन के बाद परिवार ने नेत्रदान कराया। सामाजिक कार्यकर्ताओं पाटीदार मित्र मंडल नीमच की प्रेरणा से यह निर्णय लिया। यह क्लब का 5 वां और इस सत्र का 45 वां नेत्रदान है। नेत्रों को गोमाबाई नेत्रालय भेजा। जहां जरुरतमंदों को निःशुल्क प्रत्यारोपण किया जाएगा।इस कार्य में क्लब सदस्यों का सक्रिय सहयोग रहा है। पदाधिकारीयों ने बमोरा निवासी सुखलाल पाटीदार कचहरी वाले पाटीदार परिवार का आभार जताया। रिपोर्ट : दशरथ जी माली |