|
|
आगर मालवा । जिले में मानसून लगातार सक्रिय बना हुआ है। 1 जून से 23 जुलाई 2026 की सुबह 8 बजे तक जिले में औसत 381.4 मिमी वर्षा दर्ज की गई है, जो पिछले वर्ष की इसी अवधि में दर्ज 254.9 मिमी वर्षा से काफी अधिक है। जिले के वर्षामापी केंद्रों के अनुसार अब तक आगर में 392 मिमी, बड़ौद में 242 मिमी, नलखेड़ा में 481 मिमी, सोयतकलां में 402 मिमी तथा सुसनेर में 390 मिमी वर्षा रिकॉर्ड की गई है। जिले में कुल मिलाकर 1907 मिमी वर्षा दर्ज की गई है। पिछले वर्ष इसी अवधि तक जिले में कुल 1274.5 मिमी वर्षा दर्ज हुई थी। उस दौरान आगर में 160 मिमी, बड़ौद में 295 मिमी, नलखेड़ा में 217 मिमी, सोयतकलां में 305.5 मिमी तथा सुसनेर में 297 मिमी वर्षा हुई थी। बीते 24 घंटों (23 जुलाई प्रातः 8 बजे तक) में जिले में औसतन 17.2 मिमी वर्षा दर्ज की गई, जबकि सभी केंद्रों पर कुल 86 मिमी वर्षा रिकॉर्ड हुई। इस दौरान आगर में 24 मिमी, बड़ौद में 7 मिमी, नलखेड़ा में 17 मिमी, सोयतकलां में 11 मिमी तथा सुसनेर में 27 मिमी वर्षा दर्ज की गई। |