आगर-मालवा : मध्य प्रदेश राज्य विधिक सेवा प्राधिकरण, जबलपुर के निर्देशानुसार एवं प्रधान जिला एवं सत्र न्यायाधीश तथा जिला विधिक सेवा प्राधिकरण, के अध्यक्ष श्री डी.एस. चौहान के मार्गदर्शन तथा जिला विधिक सेवा प्राधिकरण की सचिव श्रीमती अश्विनी सिंह, के नेतृत्व में जिला न्यायालय परिसर स्थित मध्यस्थता कक्ष में बुधवार को पैरालीगल वालेंटियर्स का एक दिवसीय प्रशिक्षण आयोजित किया गया।
पैरालीगल वालेंटियर्स को CIS एवं साइबर सुरक्षा के प्रति जागरूक करने के उद्देश्य आयोजित इस कार्यक्रम का शुभारंभ प्रधान जिला एवं सत्र न्यायाधीश तथा प्राधिकरण के अध्यक्ष श्री डी.एस. चौहान ने दीप प्रज्जवलित कर किया ।
इस अवसर पर प्रथम जिला न्यायाधीश श्री नीति राज सिंह सिसौदिया, द्वितीय जिला न्यायाधीश श्री मधुसूदन जंघेल, मुख्य न्यायिक मजिस्ट्रेट श्री अरुण सिंह, जिला विधिक सेवा प्राधिकरण, की सचिव श्रीमती अश्वनी सिंह, व्यवहार न्यायाधीश श्रीमती मोनिका यादव, सुश्री प्रियंका चौहान,एवं सभी पैरालीगल वालेंटियर्स उपस्थित थे।
प्रशिक्षण में रिसोर्स पर्सन श्री आदित्य यादव, सिस्टम असिस्टेंट/आई.टी. असिस्टेंट द्वारा CIS पोर्टल, डिजिटल साक्षरता, जरूरतमंद व्यक्तियों की मदद, न्यायालयीन तारीख व प्रकरण की स्थिति देखने, दस्तावेजों की ऑनलाइन प्रति प्राप्त करने की प्रक्रिया की जानकारी दी गई।
साइबर सुरक्षा एवं साइबर फ्रॉड से बचाव के संबंध में रिसोर्स पर्सन सुश्री राखी गुर्जर, उपनिरीक्षक, म.प्र. पुलिस द्वारा पैरालीगल वालेंटियर्स को विस्तार से प्रशिक्षण दिया गया।
प्रशिक्षण के पश्चात आयोजित संवादात्मक सत्र में पैरालीगल वालेंटियर्स द्वारा पूछे गए प्रश्नों के उत्तर सचिव एवं रिसोर्स पर्सन द्वारा दिए गए।