|
|
इंदौर जिले के प्रशासनिक केंद्र के पास स्थित स्कूलों और कॉलेजों में पढ़ने वाली छात्राओं के साथ असामाजिक तत्वों द्वारा अश्लील टिप्पणियां, पीछा करने और भद्दे इशारे करने का मामला सामने आया है। मीडिया रिपोर्ट के अनुसार स्कूलों एवं कॉलेजों में पढ़ने वाली छात्राओं के साथ उपद्रवी तत्वों द्वारा परेशान किया जाता है, उन्हें कॉलेजों एवं स्कूलों के रास्ते पर रोककर उनके साथ बदसलूकी की जाती है। इसका विरोध करने पर छात्राओं को धमकियां देकर उन्हें डराया जाता है। इस कारण छात्राओं को कई तरह की परेशानी का सामना करना पड़ता है। मामले में संज्ञान लेकर मध्यप्रदेश मानव अधिकार आयोग ने पुलिस कमिश्नर, इंदौर से मामले की जांच कराकर की गई कार्यवाही का प्रतिवेदन एक सप्ताह में मांगा है। |