|
|
आगर-मालवा : म.प्र. राज्य विधिक सेवा प्राधिकरण, जबलपुर के निर्देशानुसार एवं प्रधान जिला एवं सत्र न्यायाधीश तथा जिला विधिक सेवा प्राधिकरण, के अध्यक्ष श्री डीएस चौहान, के मार्गदर्शन में तथा जिला विधिक सेवा प्राधिकरण, आगर-मालवा की सचिव श्रीमती अश्वनी सिंह के नेतृत्व में पी.एम. श्री विद्यालय, आगर-मालवा में विधिक जागरूकता शिविर आयोजित किया गया। शिविर में व्यवहार न्यायाधीश सुश्री प्रियंका चौहान ने उपस्थित विद्यार्थियों को पोक्सो अधिनियम, मोटर व्हीकल अधिनियम एवं गुड टच-बैड टच के संबंध में विस्तारपूर्वक जानकारी दी । जिला विधिक सेवा प्राधिकरण की सचिव श्रीमती अश्विनी सिंह ने नालसा की मैत्रीपूर्ण विधिक सेवा योजना, बच्चों को कानूनी सहायता उपलब्ध कराने, चाइल्ड हेल्पलाइन 1098 एवं हेल्पलाइन 15100 के संबंध में बताया। साथ ही जिला विधिक सेवा प्राधिकरण द्वारा संचालित विभिन्न योजनाओं एवं कार्यप्रणाली से भी बच्चों को अवगत कराया। शिविर का संचालन श्रीमती सरोज मंगल,ने किया । इस अवसर पर विद्यालयीन स्टाफ एवं शिक्षकगण उपस्थित थे। |