![]() ![]() ![]() ![]()
|
जावद/नीमच : माननीय मुख्यमंत्री एवं पुलिस महानिदेशक, मध्यप्रदेश द्वारा चलाए जा रहे अवैध मादक पदार्थ एवं नशीले पदार्थों की तस्करी के विरुद्ध राज्यव्यापी विशेष अभियान के अंतर्गत, पुलिस अधीक्षक जिला नीमच श्री राजेश व्यास के निर्देशन में नीमच पुलिस द्वारा लगातार प्रभावी कार्यवाही की जा रही है। पुलिस अधीक्षक श्री राजेश व्यास के निर्देशन, अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक नीमच श्रीमती हेमलता अग्रवाल एवं नगर पुलिस अधीक्षक श्री हर्ष राठौर के मार्गदर्शन तथा थाना प्रभारी थाना जावद के नेतृत्व में जावद पुलिस टीम द्वारा अवैध मादक पदार्थों की तस्करी एवं परिवहन के विरुद्ध कार्यवाही करते हुए 20 ग्राम एमडी ड्रग्स एवं 12 किलोग्राम अवैध मादक पदार्थ अफीम डोडाचूरा सहित दो आरोपियों को गिरफ्तार करने में सफलता प्राप्त की गई है। घटना का संक्षिप्त विवरण:- दिनांक 16.08.2026 की रात्रि को थाना जावद पुलिस को अवैध मादक पदार्थ के परिवहन की सूचना प्राप्त होने पर नीमच-निम्बाहेड़ा फोरलेन हाईवे रोड, रेस्टोरेंट/भारत होटल के पास नाकाबंदी कर संदिग्ध वाहनों की चेकिंग की गई। चेकिंग के दौरान संदिग्ध ऑडी कार क्रमांक hr 70 g8823 को रोककर विधिवत तलाशी ली गई। वाहन एवं आरोपियों के कब्जे से पारदर्शी प्लास्टिक की थैली में पैक 20 ग्राम एमडी ड्रग्स, जिसकी अनुमानित कीमत लगभग ₹2,00,000/-, तथा एक प्लास्टिक के कट्टे में रखा 12 किलोग्राम अवैध मादक पदार्थ अफीम डोडाचूरा, जिसकी अनुमानित कीमत लगभग ₹36,000/-, बरामद किया गया, जिसे नियमानुसार जप्त किया गया। पुलिस द्वारा मादक पदार्थ एवं वाहन को विधिवत जप्त कर आरोपियों के विरुद्ध थाना जावद में अपराध क्रमांक 374/2026, धारा 8/15, 22 एनडीपीएस एक्ट के तहत प्रकरण पंजीबद्ध कर विवेचना में लिया गया है। मादक पदार्थ के स्रोत एवं तस्करी नेटवर्क से संबंधित अन्य पहलुओं की जांच जारी है। गिरफ्तार आरोपी:- मोहम्मद अकरम पिता आजाद मोहम्मद, उम्र लगभग 36 वर्ष, निवासी राजस्थान। मोहम्मद रिजवान पिता मोहम्मद शाकिर, उम्र लगभग 29 वर्ष, निवासी राजस्थान। जप्त संपत्ति:- 20 ग्राम एमडी ड्रग्स — अनुमानित कीमत ₹2,00,000/- 12 किलोग्राम अफीम डोडाचूरा — अनुमानित कीमत ₹36,000/- ऑडी कार क्रमांक अनुमानित कीमत ₹15,00,000/- मोबाइल फोन एवं अन्य सामग्री। कुल जप्त मशरूका — लगभग ₹17,64,000/- महत्वपूर्ण योगदान:- उपरोक्त कार्यवाही में थाना प्रभारी थाना जावद एवं जावद पुलिस टीम का महत्वपूर्ण योगदान रहा। हेमंत गुप्ता |