![]() ![]() ![]() ![]()
|
|
INTERNATIONAL SSE NEWS CHANNEL प्रतापगढ़, 22 अगस्त 2026। प्रतापगढ़ थाना पुलिस ने मोटरसाइकिल चोरी के मामले में कार्रवाई करते हुए दो वांछित आरोपियों को गिरफ्तार किया है। पुलिस ने आरोपियों के कब्जे से चोरी की दो मोटरसाइकिलें बरामद की हैं। जिला पुलिस अधीक्षक प्रतापगढ़ श्री विशाल जाँगिड़ के निर्देशन में, अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक श्री जयदेव सियाग एवं पुलिस उप अधीक्षक वृत्त प्रतापगढ़ श्री बाबूलाल मुरारिया के मार्गदर्शन तथा थानाधिकारी प्रतापगढ़ श्री शम्भुसिंह के नेतृत्व में पुलिस टीम ने यह कार्रवाई की। सीसीटीवी कैमरों से मिली अहम सुराग दिनांक 4 अगस्त 2026 को मोहम्मद अनस शेख ने रिपोर्ट दर्ज कराई थी कि उनकी मोटरसाइकिल क्रमांक RJ35SN9288 घर के बाहर खड़ी थी, जिसे अज्ञात बदमाश चोरी कर ले गए। इस पर थाना प्रतापगढ़ में धारा 303(2) बीएनएस के तहत मामला दर्ज कर जांच शुरू की गई। पुलिस टीम ने शहर में लगे सीसीटीवी एवं अभय कमांड सेंटर के कैमरों की फुटेज खंगाली और संदिग्ध व्यक्तियों पर निगरानी रखी। 21 अगस्त को मुखबिर से सूचना मिली कि एक मोटरसाइकिल पर दो संदिग्ध व्यक्ति प्रतापगढ़ की ओर आ रहे हैं। सूचना पर नाकाबंदी की गई। पुलिस को देखकर दोनों आरोपियों ने मोटरसाइकिल भगाने का प्रयास किया, लेकिन पुलिस टीम ने पीछा कर उन्हें पकड़ लिया। पूछताछ में आरोपियों ने अपना नाम सोनू पिता गोवर्धन कुमावत, उम्र 21 वर्ष तथा गोपाल पिता जगदीश मीणा, उम्र 23 वर्ष, दोनों निवासी अवलेश्वर, थाना हथुनिया, जिला प्रतापगढ़ बताया। पुलिस के अनुसार, पूछताछ में दोनों ने मोटरसाइकिल चोरी करना स्वीकार किया। आरोपियों की निशानदेही पर दो चोरी की मोटरसाइकिलें बरामद की गईं। पुलिस जांच में यह भी सामने आया कि आरोपी कथित रूप से फाइनेंस की मोटरसाइकिलों को चोरी कर उनके पार्ट्स बदलकर अन्य स्थानों पर बेचते थे। मामले में आरोपियों से आगे की पूछताछ जारी है। गिरफ्तार आरोपी 1. सोनू पिता गोवर्धन कुमावत, उम्र 21 वर्ष, निवासी अवलेश्वर, थाना हथुनिया, जिला प्रतापगढ़।
2. गोपाल पिता जगदीश मीणा, उम्र 23 वर्ष, निवासी अवलेश्वर, थाना हथुनिया, जिला प्रतापगढ़। पुलिस टीम थानाधिकारी शम्भुसिंह, एएसआई अमृतलाल, कांस्टेबल मानसिंह 263 (विशेष भूमिका), कांस्टेबल कृष्णपालसिंह 760 एवं कांस्टेबल यशवंत 384 की टीम ने कार्रवाई को अंजाम दिया। रिपोर्टर – जसपाल टेलर |
INTERNATIONAL SSE NEWS CHANNEL
प्रतापगढ़, 22 अगस्त 2026। प्रतापगढ़ थाना पुलिस ने मोटरसाइकिल चोरी के मामले में कार्रवाई करते हुए दो वांछित आरोपियों को गिरफ्तार किया है। पुलिस ने आरोपियों के कब्जे से चोरी की दो मोटरसाइकिलें बरामद की हैं।
जिला पुलिस अधीक्षक प्रतापगढ़ श्री विशाल जाँगिड़ के निर्देशन में, अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक श्री जयदेव सियाग एवं पुलिस उप अधीक्षक वृत्त प्रतापगढ़ श्री बाबूलाल मुरारिया के मार्गदर्शन तथा थानाधिकारी प्रतापगढ़ श्री शम्भुसिंह के नेतृत्व में पुलिस टीम ने यह कार्रवाई की।
सीसीटीवी कैमरों से मिली अहम सुराग
दिनांक 4 अगस्त 2026 को मोहम्मद अनस शेख ने रिपोर्ट दर्ज कराई थी कि उनकी मोटरसाइकिल क्रमांक RJ35SN9288 घर के बाहर खड़ी थी, जिसे अज्ञात बदमाश चोरी कर ले गए। इस पर थाना प्रतापगढ़ में धारा 303(2) बीएनएस के तहत मामला दर्ज कर जांच शुरू की गई।
पुलिस टीम ने शहर में लगे सीसीटीवी एवं अभय कमांड सेंटर के कैमरों की फुटेज खंगाली और संदिग्ध व्यक्तियों पर निगरानी रखी। 21 अगस्त को मुखबिर से सूचना मिली कि एक मोटरसाइकिल पर दो संदिग्ध व्यक्ति प्रतापगढ़ की ओर आ रहे हैं। सूचना पर नाकाबंदी की गई। पुलिस को देखकर दोनों आरोपियों ने मोटरसाइकिल भगाने का प्रयास किया, लेकिन पुलिस टीम ने पीछा कर उन्हें पकड़ लिया।
पूछताछ में आरोपियों ने अपना नाम सोनू पिता गोवर्धन कुमावत, उम्र 21 वर्ष तथा गोपाल पिता जगदीश मीणा, उम्र 23 वर्ष, दोनों निवासी अवलेश्वर, थाना हथुनिया, जिला प्रतापगढ़ बताया।
पुलिस के अनुसार, पूछताछ में दोनों ने मोटरसाइकिल चोरी करना स्वीकार किया। आरोपियों की निशानदेही पर दो चोरी की मोटरसाइकिलें बरामद की गईं। पुलिस जांच में यह भी सामने आया कि आरोपी कथित रूप से फाइनेंस की मोटरसाइकिलों को चोरी कर उनके पार्ट्स बदलकर अन्य स्थानों पर बेचते थे। मामले में आरोपियों से आगे की पूछताछ जारी है।
गिरफ्तार आरोपी
1. सोनू पिता गोवर्धन कुमावत, उम्र 21 वर्ष, निवासी अवलेश्वर, थाना हथुनिया, जिला प्रतापगढ़।
2. गोपाल पिता जगदीश मीणा, उम्र 23 वर्ष, निवासी अवलेश्वर, थाना हथुनिया, जिला प्रतापगढ़।
पुलिस टीम
थानाधिकारी शम्भुसिंह, एएसआई अमृतलाल, कांस्टेबल मानसिंह 263 (विशेष भूमिका), कांस्टेबल कृष्णपालसिंह 760 एवं कांस्टेबल यशवंत 384 की टीम ने कार्रवाई को अंजाम दिया।
रिपोर्टर – जसपाल टेलर
प्रदेश मीडिया प्रभारी मन्दसौर, इंटरनेशनल SSE NEWS चैनल