|
|
नीमच । कलेक्टर श्री हिमांशु चंद्रा एवं अपर कलेक्टर श्री बीएस कलेश के निर्देश पर खाद्य एवं औषधि प्रशासन की टीम ने गुरुवार को नीमच की सब्जी मंडी स्थित फ्रूट मार्केट में संचालित फलों की दुकानों का औचक निरीक्षण किया। कार्रवाई के दौरान टीम ने 6 प्रतिष्ठानों से कुल 11 नमूने जांच हेतु संग्रहित किए। निरीक्षण के दौरान खाद्य सुरक्षा एवं मानक अधिनियम 2006 के तहत फलों को पकाने में प्रतिबंधित कार्बाइड के उपयोग की जांच की गई। जांच में किसी भी दुकान पर कार्बाइड का उपयोग नहीं पाया गया। वहीं आम पकाने के लिए FSSAI अनुमोदित एथिलीन रिपेनर का उपयोग किया जाना मिला। टीम ने मौके पर तरबूज का प्राथमिक परीक्षण भी किया। जांच हेतु लिए गए प्रमुख नमूने वारिस फ्रूट मर्चेंट – तरबूज चंदेल फ्रूट कंपनी – बादाम आम अनवर हुसैन एंड ब्रदर्स – बादाम आम एवं लाल पट्टा आम शहंशाह-ए-हिन्द फ्रूट कंपनी – बादाम आम एवं पपीता आनंद फ्रूट कंपनी – बादाम आम, तोता परी, अल्फांसो एवं केसर आम अतीक फ्रूट कंपनी – तरबूज सभी 11 नमूनों को विशेष वाहक के माध्यम से राज्य खाद्य प्रयोगशाला भोपाल भेजा जा रहा है। अभिहित अधिकारी डॉ. दिनेश प्रसाद ने बताया कि जिले में खाद्य सुरक्षा को लेकर लगातार निरीक्षण अभियान चलाया जा रहा है। प्रतिबंधित रसायनों के उपयोग पाए जाने पर खाद्य सुरक्षा अधिनियम के तहत सख्त कार्रवाई की जाएगी। |