|
|
मंदसौर। जिले में हुए भीषण बस हादसे के बाद शुक्रवार को मृत युवक के परिजनों और समाजजनों का आक्रोश सड़क पर फूट पड़ा। परिजनों ने युवक का शव शहर के गांधी चौराहे पर रखकर चक्काजाम कर दिया और प्रशासन के खिलाफ जमकर नारेबाजी की। प्रदर्शनकारियों ने मृतक के परिवार को उचित मुआवजा देने, घायलों का समुचित उपचार कराने तथा बस संचालक व जिम्मेदार लोगों के खिलाफ कड़ी कार्रवाई की मांग की। मौके पर बड़ी संख्या में लोग एकत्रित हो गए, जिससे यातायात प्रभावित रहा। सूचना मिलते ही प्रशासन और पुलिस अधिकारी मौके पर पहुंचे तथा परिजनों को समझाइश देने का प्रयास किया। काफी देर तक चली बातचीत के बाद स्थिति को नियंत्रित करने की कोशिश की गई। उल्लेखनीय है कि गुरुवार को जिले में एक तेज रफ्तार बस अनियंत्रित होकर पलट गई थी। हादसे में एक युवक की मौके पर ही मौत हो गई थी, जबकि कई यात्री घायल हो गए थे। घटना के बाद से क्षेत्र में शोक और आक्रोश का माहौल बना हुआ है। |