|
|
चीताखेड़ा । महिला कांग्रेस की नीमच जिला प्रभारी यास्मीन शैरानी का नीमच दौरा कल दिवस 17 मई 2026, रविवार को प्रस्तावित है। वे दोपहर 12 बजे जिला कांग्रेस कार्यालय गांधी भवन नीमच पहुंचेंगी, जहां महिला कांग्रेस की संगठनात्मक बैठक आयोजित की जाएगी। उपरोक्त जानकारी कांग्रेस नेत्री मोना शर्मा, जीरन ब्लॉक महिला कांग्रेस अध्यक्ष सुमित्रा मांगरिया ने प्रेस विज्ञप्ति में देते हुए बताया है कि बैठक में जिला महिला कांग्रेस के संगठन को मजबूत बनाने, नई कार्यकारिणी गठन एवं आगामी कार्यक्रमों को लेकर विस्तृत चर्चा की जाएगी। इस दौरान श्रीमती शैरानी जिले की महिला कार्यकर्ताओं से संवाद कर संगठन की गतिविधियों की जानकारी लेंगी तथा महिला कांग्रेस के विस्तार को लेकर सुझाव भी प्राप्त करेंगी। बैठक उपरांत वे अपनी रिपोर्ट प्रदेश कांग्रेस नेतृत्व को सौंपेंगी। कांग्रेस नेत्री मोना शर्मा, जीरन ब्लॉक कांग्रेस कमेटी अध्यक्ष श्रीमती सुमित्रा मांगरिया ने समस्त महिला कांग्रेस कार्यकर्ताओं से अनुरोध किया है कि अधिक से अधिक संख्या में निर्धारित समय पर पहुंचकर जिला प्रभारी यास्मीन शैरानी का स्वागत कर कार्यक्रम को सफल बनाएं। रिपोर्ट : दशरथ माली |