|
|
धार जिले के अंतरराष्ट्रीय स्तर के स्विमिंग पूल में क्लोरीन गैस के पाइप से रिसाव होने का मामला सामने आया है। मीडिया रिपोर्ट के अनुसार गैस रिसाव के दौरान पूल के पास कई बच्चे तैराकी कर रहे थे। गैस फैलते ही बच्चों को सांस लेने में तकलीफ होने लगी। इसके बाद परिजन एवं पूल प्रशासन द्वारा बच्चों को इलाज के लिये अस्पताल पहुंचाया गया। मामले में संज्ञान लेकर मध्यप्रदेश मानव अधिकार आयोग ने पुलिस अधीक्षक, धार से मामले की जांच कराकर की गई कार्यवाही का प्रतिवेदन दो सप्ताह में मांगा है। |